Wednesday, July 4, 2018

हमेशा के लिए यूएई छोड़ने जा रहे भारतीय शख्स ने एयरपोर्ट पर लिया टिकट, लगी 13 करोड़ की लॉटरी

संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय की 70 लाख डिरहम यानी करीब 13 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी। खास बात ये है कि शख्स ने लॉटरी का टिकट भारत की फ्लाइट पकड़ने से कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर ही खरीदा था। शख्स का नाम टोजो मैथ्यू बताया गया है। 30 वर्षीय मैथ्यू भारत के केरल राज्य का रहने वाला है। मैथ्यू ने बताया कि 24 जून को वो हमेशा के लिए यूएई छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान उसने एयरपोर्ट पर कुछ दोस्तों से पैसे जुटाकर टिकट खरीद लिया था। मंगलवार सुबह को जब उन्होंने लॉटरी कंपनी की वेबसाइट पर टिकट नंबर डाला तब उन्हें लॉटरी लगने की जानकारी मिली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KGECzc

No comments:

Post a Comment