
मोनाको को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। भूमध्य सागर के किनारे बसे इस देश की आबादी महज 38 हजार है। इतने लोग केवल 2.02 वर्गकिमी के इलाके में रहते हैं। ये इलाका न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से भी छोटा है। इटली और फ्रांस से 40 हजार लोग रोज यहां काम करने आते हैं। इस दौरान देश की स्थिति खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार समुद्र के ऊपर 15 एकड़ के क्षेत्र में नया कंस्ट्रक्शन करने की योजना बना रही है। ये निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होगा। इसमें एक हजार लग्जरी विला और अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे। दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uLZLyF
No comments:
Post a Comment