Tuesday, July 17, 2018

पाक चुनाव: 15 प्रधानमंत्रियों में से एक भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया, 7 तो आजादी के पहले 10 साल में ही हटाए गए

पाकिस्तान में 1947 से अब तक 71 साल के इतिहास में 15 प्रधानमंत्री हो चुके हैं। हालांकि कोई भी प्रधानमंत्री आज तक 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। तीन बार लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार का सेना ने तख्तापलट किया, एक प्रधानमंत्री की हत्या हुई, जबकि एक को अदालत की ओर से फांसी की सजा दी गई। कई और प्रधानमंत्रियों को अलग-अलग आरोप लगाकर सत्ता से बेदखल कर दिया गया। पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते नवाज शरीफ को भी उनके पद से हटा दिया गया। इसी के साथ पाक के इतिहास में वे 15वें ऐसे प्रधानमंत्री बने, जो अपना कार्यकाल पूरा करने में नाकाम रहे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LvcHiI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment