Thursday, July 19, 2018

कनाडा में भारतीय ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, 18 और 19 की उम्र के दो हमलावर गिरफ्तार, दो फरार

कनाडा में चार लोगों ने एक भारतीय शख्स की घर में घुसकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम पलविंदर सिंह है। वे 2009 से कनाडा में ट्रक ड्राइवर का काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने एयरपोर्ट रोड स्थित उसके डॉनवुड्स कोर्ट के घर में घुसकर खुलेआम फायरिंग की। घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि दो लोग फरार हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक महज 18 और 19 साल के हैं। उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का केस चलाया जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L5xPAa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment