
पश्चिमी जापान में पिछले हफ्ते हुई तेज बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। 80 से ज्यादा लापता हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बाढ़ के बाद 2 लाख से ज्यादा घरों में बिजली और पानी की समस्या हो गई है। उधर, अफगानिस्तान के पंचशीर प्रांत में तेज बारिश से बांध का एक हिस्सा बह गया, जिससे पूरा गांव बह गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग लापता हैं, 400 घर तबाह हो चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KRRG5N
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment