Monday, July 16, 2018

इंडोनेशिया: एक इंसान की मौत का बदला लेने के लिए स्थानीय लोगों ने उठाए हथौड़े, चाकू; ले ली 292 मगरमच्छों की जान

इंडोनेशिया में मगरमच्छ का शिकार बने एक शख्स की मौत का बदला लेने के लिए लोगों ने 292 मगरमच्छों को मार दिया। ये घटना देश के वेस्ट पपुआ प्रांत की है। पुलिस के मुताबिक, सुगिटो नाम का एक शख्स शनिवार को तालाब के पास जानवरों को खिलाने के लिए चारा इकट्ठा करने आया था। इसी दौरान कुछ मगरमच्छों ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छों ने उसके पैर में काटा जिसके बाद घायल सुगिटो की मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने सुगिटो की चीखें भी सुनी और उसे बचाने के लिए आगे आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LoyRDt

No comments:

Post a Comment