Saturday, July 14, 2018

जर्मनी: विमान में ऑक्सीजन की कमी से यात्रियों के कानों से निकला खून, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 33 यात्री अस्पताल में भर्ती

आयरलैंड के डबलिन से क्रोएशिया के जदार जाने वाली रेनएयर फ्लाइट में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी से 33 यात्री जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि विमान जिस वक्त 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था उसी दौरान अचानक उसका केबिन प्रेशर घट गया, जिससे यात्रियों के कानों से खून निकलने लगा। साथ ही कई और यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और कानों में चुभने वाली आवाज की भी शिकायत की। जिसके बाद विमान की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uzVNsi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment