
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। ये शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। देश के कुछ हिस्सों में मानसून का असर है। इसलिए वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। आतंकी हमलों और उपद्रव की आशंका दो देखते हुए साढ़े तीन लाख सैनिकों को लगाया गया है। नजर प्रधानमंत्री पद के तीन दावेदारों पर है। इनमें सबसे मजबूत दावेदार हैं इमरान खान जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख हैं। दूसरे दावेदार हैं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ। तीसरे दावेदार हैं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बिलावल भुट्टो। तीनों उम्मीदवार एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिलावल पहली बार चुनावी मैदान में हैं। DainikBhaskar.com पड़ोसी देश की इस अहम खबर पर आपको LIVE UPDATES दे रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LG10Jo
No comments:
Post a Comment