Friday, July 20, 2018

न्यूजीलैंड की कंपनी ने कर्मचारियों से हफ्ते में 4 दिन काम कराया, 78% लोगों ने कहा- नौकरी और जीवन में संतुष्टि बढ़ी

न्यूजीलैंड की एक कंपनी ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को ट्रायल के तहत हफ्ते में चार दिन काम करने का ऑफर दिया। कंपनी इसके जरिए लोगों की काम करने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को परखना चाहती थी। नतीजों के मुताबिक, चार दिन के वर्किंग ट्रायल के बाद करीब 78% कर्मचारियों ने दावा किया कि पहले के मुकाबले वे बेहतर तरीके से अपने काम और जीवन को बैलेंस कर पाते हैं, जबकि ट्रायल से पहले सिर्फ 54% लोग ही अपनी काम और जीवन के बीच सामंजस्य बिठा पाते थे। यानी चार दिन के काम से करीब 24% अतिरिक्त लोगों में नौकरी-जीवन में सुधार आया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mvFCbC

No comments:

Post a Comment