Wednesday, July 11, 2018

थाईलैंड बचाव अभियान पर हॉलीवुड में फिल्म बनाने की तैयारी, 400 करोड़ रुपए तक रह सकता है बजट

थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में जूनियर फुटबॉल टीम के फंसने और 17 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बाहर निकलने की कहानी पर हॉलीवुड फिल्म बनेगी। इसके लिए मशहूर फिल्म 'गॉड्स नॉट डेड' बनाने वाले प्योर फ्लिक्स स्टूडियो ने तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म पर 30 से 60 मिलियन डॉलर (करीब 412 करोड़ रुपए) तक खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। थाईलैंड में रहने वाले प्योर फ्लिक्स स्टूडियो के सीईओ और सह-संस्थापक मिशेल स्कॉट ने बताया कि उनकी पत्नी सार्जेंट समन कुनन की दोस्त थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समन की मौत हो गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KNZOnH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment