Monday, July 23, 2018

जिस चीन कॉरिडोर के मुद्दे पर पाक में चुनाव लड़ा जा रहा, उसका काम 5 अरब रु. के चेक बाउंस होने के चलते रुका

पाकिस्तान में दो दिन बाद आम चुनाव हैं। नवाज शरीफ की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने देश में विकास के नाम पर चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को भी मुद्दा बनाया है। डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉरिडोर की कई परियोजनाओं का काम महज इसलिए बंद हो गया क्योंकि 5 अरब रुपए का चेक बाउंस हो गया। सीपीईसी, चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है जिसमें कई सड़कें और बंदरगाह बनाए जाने हैं। 50 अरब डॉलर की लागत से बनने वाला ये कॉरिडोर चीन के शिनजियांग को पाकिस्तान के ग्वादर (बलूचिस्तान) से जोड़ेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O7rmlY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment