Monday, July 9, 2018

बच्चों को बचाने के लिए छोटी पनडुब्बी लेकर थाईलैंड पहुंचे एलन मस्क, गुफा में अभी फंसे हुए हैं 5 फुटबॉलर्स

अमेरिकी अंतरिक्ष एंटरप्रन्योर एलन मस्क थाईलैंड की गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के बच्चों को बचाने के लिए अपनी छोटी पनडुब्बी के साथ थाईलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मस्क ने लिखा, 'यदि जरूरत पड़ी तो छोटी पनडुब्बी तैयार है। यह रॉकेट के पार्ट्स से बनी है। इसका नाम वाइल्ड बोर है।' उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाढ़ के पानी से भरी गुफा और राहत-बचाव कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। हालांकि अभी ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि बचाव कर्मी मस्क की छोटी पनडुब्बी की मदद लेंगे या नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KMaNho

No comments:

Post a Comment