Saturday, July 21, 2018

सूर्य से सिर्फ 61 लाख किमी दूर 1400 डिग्री की गर्मी झेलकर अंतरिक्ष में मौसम की जानकारी जुटाएगा नासा का यान, अगले महीने लॉन्चिंग

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले महीने सूर्य के वातावरण जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पहली बार मिशन लॉन्च करेगी। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की गई है। जिस स्पेसक्राफ्ट को सूर्य के करीब भेजा जाएगा, उसे अमेरिकी वैज्ञानिक यूजीन न्यूमैन पार्कर के नाम पर ‘पार्कर सोलर प्रोब’ नाम दिया गया है। 9 फीट 10 इंच लंबे और 612 किलो वजन वाले इस स्पेसक्राफ्ट को फ्लोरिडा स्थित केप केनावेराल से लॉन्च करने की तैयारियां आखिरी चरण में है। इसके जरिए वैज्ञानिक सूर्य से निकलने वाली किरणों और उनसे पैदा होने वाले सौर आंंधी पर शोध करना चाहते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uUKP0v
via IFTTT

No comments:

Post a Comment