Friday, July 20, 2018

पाकिस्तान चुनाव में 7 प्रतिबंधित आतंकी, आतंकियों से रिश्ते रखने वाले 4 दल और 460 कट्टरपंथी मैदान में

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने 272 सामान्य सीटों के लिए 3459 उम्मीदवारों अंतिम सूची जारी की है। 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े 460 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में मजहबी पार्टियों से जुड़े उम्मीदवारों की यह अब तक की रिकॉर्ड संख्या है। चुनाव में एक ऐसी कट्टरपंथी पार्टी भी शामिल है जो पिछले महीने तक बैन थी। चार कट्टरपंथी पार्टियां एेसी हैं जिनका ताल्लुक सीधे तौर पर आतंकी संगठनों से हैं। सात प्रतिबंधित आतंकी मोहम्मद अहमद लुधियानवी, औरंगजेब फारुकी, खादिम हुसैन रिजवी, सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद शेख याकूब, हाफिज सईद, मौलाना फजलुर रहमान, शफीक मेंगल भी चुनाव लड़ रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O5ALKN

No comments:

Post a Comment