Thursday, July 19, 2018

फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए नीतियों में बदलाव करेगी फेसबुक, कंपनी ने अमेरिकी सीनेट में बताया

भारत समेत दुनियाभर में हिंसा के लिए जिम्मेदार फेक न्यूज और गुमराह करने वाली सामग्री हटाने के लिए फेसबुक ने काम शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से अमेरिकी संसद (सीनेट) में इसकी जानकारी दी गई। फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि अफवाह कई तरह से हिंसा के लिए जिम्मेदार है। अभी हिंसक पोस्ट पर रोक लगाई गई है। हम अपनी नीतियों में बदलाव पर काम करे हैं, ताकि फेक न्यूज यूजर्स के पास नहीं पहुंचे। अगले कुछ महीनों में इसे लागू भी कर दिया जाएगा। फेक न्यूज की पहचान के लिए स्थानीय संगठनों की मदद ली जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Lp2uYv

No comments:

Post a Comment