Sunday, July 22, 2018

पाक चुनाव: युवाओं ने बढ़ाया इमरान का जनाधार, दो सर्वे में नंबर वन; नवाज का साथ छोड़ सकते हैं एक तिहाई वोटर

पाकिस्तान के आम चुनाव में 2 दिन बाद वोटिंग होगी। डॉन के सर्वे में सामने आया है कि 18-29 साल के करीब 70% युवा पीटीआई प्रमुख इमरान खान के पक्ष में हैं। इनमें 33.66% ऐसे वोटर शामिल हैं, जिन्होंने 2013 में नवाज शरीफ की सरकार चुनी थी। इसके मुताबिक, इमरान प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कई शहरों में हुए सर्वे के दौरान 85.45% लोगों ने कहा, वे पीटीआई को वोट दे सकते हैं। यह आंकड़ा पीएमएल-एन को वोट देने वालों से 76% ज्यादा है। हालांकि 34.27% लोग मिलिट्री और 28% वोटर चुनाव में ज्यूडिशियरी का दखल मानते हैं, जो इमरान के खिलाफ भी जा सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mzQJQQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment