Thursday, July 12, 2018

कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की जांच की मांग करने वाली रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की स्वतंत्र जांच का समर्थन किया है। दरअसल, पिछले महीने ही यूएन के मानवाधिकार परिषद के कमिश्नर राद अल हुसैन ने एक रिपोर्ट जारी कर आरोप लगाया था कि भारतीय सुरक्षाबल कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच की भी मांग की थी। हालांकि, भारत ने उनकी रिपोर्ट को पूर्वाग्रहों से भरी झूठी कहानी बताकर सिरे से खारिज कर दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ld0vmI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment