
जर्मनी और अमेरिका एक महीने में दूसरी बार आमने-सामने होते दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार शाम ब्रसेल्स में नाटों नेताओं की बैठक में जर्मनी के खिलाफ खुलकर बयान दिए। ट्रम्प ने कहा- ‘‘एक तरफ हम आपकी रूस से और बाकी देशों से हिफाजत करते हैं, दूसरी तरफ आप रूस से अरबों डॉलर की डील कर लेते हैं। आप तो रूस को अमीर बना रहे हैं। जर्मनी पूरी तरह से रूस के नियंत्रण में है। रूस ने जर्मनी को बंधक बना रखा है। ये ठीक नहीं है।’’ ट्रम्प ने जब यह टिप्पणी की, उस वक्त जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल मौजूद नहीं थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2L8QmY6
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment