Monday, July 23, 2018

पाकिस्तान में अब भी बैलट से डाले जाते हैं वोट, बूथ लेवल पर होती है गिनती; भारत के मुकाबले वोटिंग पर्सेंट कम

भारत में एक देश-एक चुनाव पर अभी चर्चा हो रही है, लेकिन पाकिस्तान में जनता का पैसा बचाने के मकसद से आम और प्रांतीय चुनाव एक साथ ही कराए जाते हैं। इस बार के चुनाव में 25 जुलाई को वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी। महज दो घंटे बाद ही रुझान मिलने लगेंगे। पाकिस्तान चुनाव आयोग की मानें तो 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक फाइनल नतीजे घोषित होते ही प्रधानमंत्री की गद्दी का असली दावेदार तय हो जाएगा। इसके उलट भारत में लोकसभा चुनाव करीब एक महीने तक चलते हैं। इनके नतीजे घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को स्पेशल प्लानिंग करनी पड़ती है। इसकी एक वजह यह भी है कि भारत में पाकिस्तान के मुकाबले आठ गुना ज्यादा वोटर और सात गुना ज्यादा राज्य हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AeucmD

No comments:

Post a Comment