Wednesday, July 4, 2018

फ्रांस: सुरक्षा में खामी निकालने के लिए पर्यावरण संस्था ने परमाणु संयंत्र से भिड़ाया सुपरमैन जैसा ड्रोन, पुलिस में दर्ज होगी शिकायत

पर्यावरण संस्था ग्रीनपीस इंटरनेशनल ने मंगलवार को फ्रांस के ल्योन शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित एक परमाणु संयंत्र पर सुपरमैन जैसा दिखने वाला ड्रोन भिड़ा दिया। संस्था के मुताबिक, ऐसा कर के उसने सिर्फ ये दिखाया है कि देश की संवेदनशील जगहों पर हमला करना कितना आसान है। इस घटना का एक वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया है। इसमें ड्रोन को काफी देर तक संयंत्र के ऊपर उड़ते और बाद में इमारत की दीवार से टकराते दिखाया गया है। फ्रांस में परमाणु संयंत्रों के ऊपर हवाई क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। ग्रीनपीस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन उड़ाकर उन्होंने सिर्फ सुरक्षा में खामियां दिखाई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2z8iKs7

No comments:

Post a Comment