Wednesday, July 4, 2018

आईएसआईएस आतंकी बगदादी के बेटे की मौत, सीरियाई-रूसी फौजों के खिलाफ चला रहा था ऑपरेशन

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबु बकर अल-बगदादी के बेटे को सीरियाई और रूसी सेनाओं ने मार गिराया है। आईएस के सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को ये जानकारी एक लड़के की फोटो के साथ सार्वजनिक की। मारे गए लड़के का नाम हुदैफा अल-बद्री बताया गया है। उसने सीरियाई सरकार और रूसी सेना के खिलाफ होम्स प्रांत में स्थित एक पावर प्लांट में ऑपरेशन छेड़ा था। हालांकि, लड़के की मौत कब हुई इसकी जानकारी नहीं दी गई है। संदेश में बगदादी के हालात और ठिकानों का भी जिक्र नहीं किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KNMewJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment