Monday, July 16, 2018

अमेरिकाः कंसास में भारतीय छात्र को मारने वाले शख्स का पुलिस ने एनकाउंटर किया, गोलीबारी में तीन अफसर भी जख्मी

अमेरिका के कंसास शहर के एक रेस्त्रां में भारतीय छात्र शरत कोपू की गोली मार कर हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों को रविवार को कोपू पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान की थी, लेकिन जैसे ही वे उसे गिरफ्तार करने आगे बढ़े, उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं और भागने लगा। हालांकि, इसी बीच कुछ और पुलिस वालों ने भी उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें हमलावर की मौत हो गई। पुलिस विभाग ने मारे गए शख्स का नाम जाहिर नहीं किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mkabRB

No comments:

Post a Comment