
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने सोमवार को अवेन्फील्ड मामले में अपनी सजा के खिलाफ अलग-अलग याचिकाएं दायर कीं। दरअसल, कोर्ट ने इसी महीने की शुरुआत में नवाज को 10 और मरियम को 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शरीफ शुक्रवार को लंदन से पाकिस्तान लौटे, जहां लाहौर एयरपोर्ट पर उतरते ही पाक की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था नैब ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा जा रहा है। अपनी याचिकाओं में शरीफ और मरियम दोनों ने कोर्ट से जमानत की मांग की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mnn2CK
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment